सात घंटे बाद मिले संघ के पूर्व प्रमुख 
मैसूर।
home newsकरीब सात घंटे बाद आरएसएस के पूर्व सर संघचालक केएस सुदर्शन मिल गए। सुदर्शन अपने भाई के घर से दो किलोमीटर दूर हैलीपेड पर बैठे हुए मिले। बताया जा रहा है कि सुदर्शन रास्ता भटक गए थे। उनको पिछले कुछ समय से भूलने की बीमारी है। वह अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते इस कारण उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने सुदर्शन के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह सुरक्षित हैं। सुदर्शन के लापता होने की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार हरकत में आर्ई। तुरंत प्रदेश की पुलिस को सक्रिय किया गया। 
सुदर्शन शुक्रवार सुबह 5 बजे अपने भाई के घर से टहलने के लिए निकले थे लेकिन पांच घंटे बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो रिश्तेदारों ने पुलिस को शिकायत की। सुदर्शन सैर के लिए अकेले ही निकले थे। उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मचारी भी नहीं था। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सुदर्शन की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से दो पुलिस कर्मचारी मुहैया कराए गए हैं लेकिन वे रात्रि में संघ के पूर्व प्रमुख के निवास पर नहीं ठहरे थे। 
सुदर्शन के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद मैसूर पुलिस उनकी तलाश में जुट गुई। संघ के स्वयंसेवक और रिश्तेदार भी अपने स्तर पर सुदर्शन की तलाश में जुटे। पुलिस ने सुदर्शन के बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की थी। सुदर्शन संघ के प्रमुख पद से मुक्त होने के बाद भोपाल स्थित संघ के कार्यालय समिधा में रहते हैं। वह 30 जुलाई को भोपाल से मैसूर के लिए रवाना हुए थे। सुदर्शन 2000 से 2009 तक संघ के सर संघ चालक रहे थे। सुदर्शन का जन्म छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ था। सुदर्शन 1954 में प्रचारक बने थे। उन्हें रायगढ़ में बतौर प्रचारक भेजा गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top