पंजाब के कृषि मंत्री को हुई एक साल की जेल 

पंजाब में कैबिनेट मंत्री जागीर कौर के बाद एक अदालत ने शनिवार को अकाली दल सरकार को एक और बड़ा झटका देते हुए कृषि मंत्री तोता सिंह को पद के दुरुपयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
तोता सिंह को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार के दुरुपयोग के लिए आरोपी बनाया गया था। मोहाली की अदालत से सजा मिलने के बाद उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। सिंह 1997-2002 के दौरान पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री थे।इस बार प्रकाश सिंह बादल सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। पंजाब सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ जून 2002 में धोखाधड़ी और आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। उनका नाम शिक्षा विभाग में क्लर्कों की फर्जी नियुक्ति के मामले में भी जुड़ा था। उन्होंने इस साल धरमकोट से विधानसभा चुनाव जीता था। इससे पहले 30 मार्च को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष जागीर कौर को पांच साल की सजा हुई थी। कौर अपनी बेटी के अपहरण और जबरन गर्भपात की दोषी पाई गई थीं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top