गहलोत के खिलाफ बैरवा की बगावत! 
जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ असंतुष्टों की मुखालफत तेज हो गई है। अब कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा भी असंतुष्टों से मिल गए हैं। एक निजी चैनल के मुताबिक मंगलवार को बैरवा के घर असंतुष्टों की बैठक हुई। बैठक में शामिल होने वाले ज्यादातर विधायक एससी और एसटी से थे। बैठक के बाद असंतुष्टों ने आलकमान से गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की है। असंतुष्टों ने कहा है कि अगर गहलोत को नहीं हटाया गया तो वे और उनके समर्थक किसी भी हद तक जा सकते हैं। 13 विधायक पहले से ही असंतुष्ट चल रहे थे।ये विधायक कई बार दिल्ली जाकर आलाकमान के सामने अपनी मांग रख चुके हैं लेकिन अब कैबिनेट मंत्री का साथ मिलने से असंतुष्टों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री अशोक बैरवा ने कहा कि एससी और एसटी विधायकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इन विधायकों की शिकायतें वाजिब है। बैरवा ने कहा कि इन विधायकों की शिकायतों को लेकर वे गहलोत से चर्चा करेंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top