उप डाकघरों में इंटरनेट सुविधा का इंतजार 
राजस्थान के बाड़मेर जिले के उपखड सिवाना के मोकलसर कस्बे में दूर संचार क्रांति के युग में क्षेत्र के ग्रामीण उप डाकघर इंटरनेट सेवा से वंचित है। उप डाकघरों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए कम्प्यूटर व मॉडम पिछले चार महिनों से धूल फांक रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही पर मजबूरन कार्मिकों रोजमर्रा के कामकाज हाथ से काम करके निपटाने पड़ते हैं।
दूर संचार क्रांति के बावजूद उपखंड क्षेत्र के उप डाकघर अभी तक इंटरनेट सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। उप डाकघर मोकलसर, पादरू, शाखा डाकघर भागवा, धीरा, काठाड़ी, कुण्डल, खंडप, राखी, मायलावास, मोतीसरा, रमणिया, सेला, देवड़ा, देवंदी, मवड़ी, मेली,मूठली, थापन, गुड़ा गोलिया, मायलान, सिणेर में आज भी पहले की तरह ही डाककर्मियों द्वारा कामकाज किया जाता है। इनको अभी तक इंटरनेट सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते कामकाज को लेकर कार्मिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों को भी बचत की राशि के जमा होने व निकालने की समय पर जानकारी नहीं हो पाती। डायरी खोने एवं जमा राशि की जानकारी के लिए कई बार उपभोक्ताओं को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
यहां डिब्बो में बंद पड़े कम्प्यूटर
वर्ष 2011 में संचार विभाग ने उप डाकघर मोकलसर व पादरू में कम्प्यूटर व मॉडम उपलब्ध करवाया था। इस वर्ष नवम्बर में यूपीएस व जनरेटर उपलब्ध करवाया गया, लेकिन आज तक इनको उपयोग में नहीं लिया गया है। डाक विभाग बाड़मेर द्वारा भेजे गए कम्प्यूटर में प्रोग्राम अपडेट नहीं करने पर इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। ऎसे में ये कम्प्यूटर डिब्बों में बंद पड़े धूल फांक रहे हैं। 
हाथों से काम करना पड़ता है
कम्प्यूटर समेत आवश्यक उपकरण आए कई महिने बीत गए हैं। जिला मुख्यालय से अभी तक प्रोग्राम अपडेट नहीं करने से ये बेकार पड़े हैं। 
बाबूलाल गर्ग
उप डाकपाल, मोकलसर
कोशिश जारी है
उप डाकघरों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल कई उपकरण व सामग्री की कमी है। उप डाकपालों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी व्यवस्थाएं सुचारू होते ही प्रोग्राम को अपडेट कर ऑनलाइन सेवा शुरू की जाएगी। 
उदय सेजू
सहायक अधीक्षक, डाक विभाग बाड़मेर

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top