दुल्हन को नहीं भाया दुल्हा,बारात लौटाई 
दमोह। मध्यप्रदेश में दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने दुल्हा पसंद नहीं आने पर बारात को लौटा दिया। हटा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में रहने वाले धनीराम आदिवासी की पुत्री रजनी का विवाह पास के गांव तिगरा के हरिदास के पुत्र जीवन के साथ तय हुआ था। दोनों का बुधवार को विवाह होना था और दुल्हा जीवन बारात लेकर आया। बारात के उदयपुरा गांव में पहुंचने पर धनीराम ने अपनी पुत्री विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के समझाने के बाद धनीराम मान गया और विवाह का मंडप तैयार कराया। विवाह की कुछ रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन रजनी को सात फेरों के लिए बुलाया गया तो दुल्हा पसंद नहीं होने और दुल्हे के कुल देवता अलग होने के कारण रजनी ने विवाह करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि दोनों के कुल देवता अलग होने से विवाह करने के बाद अनिष्ट हो सकता है। दुल्हन को काफी समझाने के बाद भी वह विवाह करने को तैयार नहीं हुई। उसके धनीराम ने भी लड़की का विवाह कराने से इनकार कर दिया तो समाज की बैठक बुलाई गई जिसमें विवाह रस्मों का समय चढ़ाया गया। चढ़ावा दुल्हन पक्ष को दुल्हे के पक्ष द्वारा वापस कर दिया गया और दुल्हे को बगैर दुल्हन के बारात बैरंग वापस ले जाना पड़ी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top