हुक्का पीते पकड़ी गई टीवी सीरियल की 'बहू'
महाराष्ट्र पुलिस ने छोटे पर्दे पर काम करने वाली एक अभिनेत्री को हुक्का पार्लर में हुक्का पीते हुए पकड़ा है। राज्य पुलिस ने पश्चिमी उपनगर बांद्रा में एक हुक्का बार में छापा मारा। छापे में पुलिस ने एक टीवी सीरियल की बहू और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी के पुत्र समेत 21 लोगों को पकड़ा है। पकड़ी गई अभिनेत्री की बाद में पत्रकारों से भी झड़प हुई।जिस समय पुलिस ने छापा मारा, उस समय सभी लोग हुक्का पी रहे थे। बांद्रा रिक्लेमशन स्थित एक रेस्टोरेंट में मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा द्वारा मारे गए छापे में कुछ लोग हुक्का पीते पकड़े गए। पकड़े गए 21 लोगों में स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र क्षितिज को भी पुलिस ने पकड़ा था और 200 रुपये दंड भरने पर सभी को बाद में छोड़ दिया।आम स्थान पर हुक्का पार्लर चलाने के आरोप में होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष बंबई उच्च न्यायालय ने निगम द्वारा होटलों में हुक्का या तंबाकू उत्पाद के विक्रय पर प्रतिबंध को सही ठहराया था। गौरतलब है कि राज्य सरकार हुक्का पार्लर बंद करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि सरकार का मानना है कि हुक्का पीने से नौजवानों की सेहत को नुकसान पहुंचता है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें