मुकुल रॉय बने रेल मंत्री
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद मुकुल रॉय रेल मंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। मुकुल रॉय अभी तक जहाजरानी राज्य मंत्री थे। वह रेल मंत्रालय में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी मौजूद नहीं थी लेकिन रेल मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिनेश त्रिवेदी मौजूद थे।

रेल मंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले उत्तर प्रदेश में एक रेल हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह पर राष्ट्रपति ने सोमवार रात दिनेश त्रिवेदी के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के दबाव के चलते खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में त्रिवेदी के इस्तीफे की घोषणा की और साथ ही उनकी विदाई पर खेद भी जताया। बाद में ममता ने मनमोहन से भेंट कर मुकुल रॉय को नया रेल मंत्री बनाने पर मजबूर किया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें