बधाई हो...! हम पोलियो मुक्त देश बन गए
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भारत के पोलियो मुक्त राष्ट्र की घोषणा की है। आजाद ने शनिवार को यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की उस चिट्ठी के हवाले से की, जिसमें भारत को पोलिया ग्रसित देशों की सूची से हटाए जाने का उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल से भारत में पोलिया मर्ज का एक भी केस सामने नहीं आया है और यह स्वास्थ्य क्षेत्र में देश की अहम सफलता है।
ज्ञात हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से किसी देश को पोलिया मुक्त देश तभी घोषित किया जाता है, जब वहा तीन वर्ष तक पोलियो का कोई केस नहीं मिलता। इस दिशा में भारत को फिलहाल एक वर्ष हुआ। यदि अगले दो वर्ष में भी पोलिया का कोई भी केस सामने नहीं आता है तो डब्लूएचओ की ओर से भी देश को पोलियो मुक्त होने की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top