दबंग-किंग खान बने पड़ोसी,खत्म हुई दुश्मनी
मुंबई। मुंबई के बांद्रा में दो "दुश्मन" पड़ौसी बनने जा रहे हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने शाहरूख के "मन्नत" के नजदीक 32 करोड़ रूपए का ट्रिप्लैक्स खरीदा है। 28 मंजिला निर्माणाधीन इमारत द एड्रेस में स्थित यह फ्लैट गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही है जहां सलमान अभी अपने पिता सलीम और मां सलमा खान के साथ रहते हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान का फ्लैट 9,763 वर्गफीट क्षेत्रफल का है। सलमान ने फ्लैट के बाजार भाव के हिसाब से करीब 1.64 करोड़ रूपए का स्टाम्प शुल्क अदा किया है। पिछले साल सितंबर में सलमान ने वर्ली स्थित 14 मंजिला इमारत स्टर्लिग सीफेस का 1,650 वर्गमीटर का अपना फ्लैट करीब छह करोड़ रूपए में बेचा था। सलमान ने 2009 में कार्टर रोड पर 20 करोड़ रूपए का फ्लैट खरीदा था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top