राहुल की सभा में जूता फेंका 
चुनावी यात्रा पर देहरादून के विकासनगर गए कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के मंच पर एक शख्स ने जूता फेंका है। हालांकि उस शख्स का जूता मंच तक नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को दबोच लिया और मारने लगे। उसी समय राहुल गांधी ने मंच से ही कहा कि उसे छोड़ दो, उसे मारो नहीं।
इस महीने इस तरह की तीसरी घटना है। इसी महीने दिल्ली के प्रेस क्लब में बाबा रामदेव पर एक शख्स ने काली स्याही फेंकी तो दो दिन बाद ही सोनिया गांधी के पोस्टर पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top