जयपुर
मंच पर अतुल्य भारत लिखा और राजस्थान की संस्कृति के चित्रों से सजा बड़ा पोस्टर लगा रहा। ठीक उसी तरह मंच पर कैडेट्स ने अपने नृत्यों, गीतों और अभिनय में कला व संस्कृति को एक लड़ी में पिरोते हुए प्रस्तुति दी। उदयपुर कैडेट्स ने राजस्थान के विकास, लोक कला, योद्धाओं, उद्योग, वीरांगनाओं को अपने प्रजेंटेशन में दिखाया। इसके बाद जयपुर, कोटा और जोधपुर के कैडेट्स की प्रस्तुति में भी विभिन्न शैलियों का बेहतर तालमेल देखने को मिला। ऐसा लगा जैसे मंच पर राजस्थान बस गया हो, अवसर रहा जेएलएन मार्ग स्थित एनसीसी कैम्पस में मंगलवार को नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम के आयोजन का। जनवरी में दिल्ली में होने वाले आरडीसी कैम्प के लिए यहीं से कैडेट्स का चयन किया जाएगा। इस कैम्प में 428 कैडेट्स हिस्सा ले रहे है। कैम्प 20 अक्टूबर तक चलेगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें