मेहरानगढ़ दुखांतिका की बरसी पर भर आईं आंखें
जोधपुर.
मेहरानगढ़ दुखांतिका परिवार मंच की ओर से मंगलवार को दुखांतिका की बरसी पर राजीव गांधी मूर्ति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा व धरना आयोजित किया गया। इस अवसर पर मृतकों के परिजनों ने नम आंखों से अपने लाडलों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीडि़त लोगों ने चौपड़ा आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। धरने पर विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक संगठन और एनजीओ के प्रतिनिधि बैठे। विजय मेहता, कालूराम सोनेल, गौतम भंडारी, बाबूलाल सोनी, सुरेश जैन व विजयराव ने कहा कि सरकार को चौपड़ा आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए।
इसी प्रकार मेहरानगढ़ दुखांतिका में काल कवलित हुए हरीश शर्मा की स्मृति में मंगलवार को भैरू बगीची में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक जुगल काबरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी, ललित कपूरिया, प्रभुदयाल सांखी, जवाहरलाल उपाध्याय, महेश जाजड़ा, जयकिशन पंचारिया मौजूद थे। आयोजन समिति के प्रतिनिधि मांगीलाल नाबरिया ने बताया कि 148 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा भारत सेवा संस्थान की ओर से मेहरानगढ़ दुखांतिका की चतुर्थ बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। किल्ली खाना चौक में मोमबत्तियां जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक जुगल काबरा, जकरान, हुकमसिंह, कैलाश आचार्य, अहमद मेहर, रज्जाक स्पीकर, सलीम खान, राहुल पाराशर, अनिल गौड़, संजय गौड़, टीके सिंह व अब्दुल गनी फौजदार आदि उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें