फिर लगाए जाएंगे हटाए विद्यार्थी मित्र
जयपुर।
शिक्षा विभाग ने हाल ही हुई शिक्षक भर्ती के दौरान हटाए गए करीब छह हजार विद्यार्थी मित्रों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें फिर से स्कूलों में लगाने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि व्याख्याता और वरिष्ठ अध्यापक पद पर कार्यरत विद्यार्थी मित्रों को विषयवार रिक्तियों पर ही फिर से लगाया जाए।
आदेश के अनुसार किसी जिले में विषयवार व्याख्याता का पद रिक्त नहीं है, तो विषय के वरिष्ठ अध्यापक और तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर लगाया जा सकता है। इसी तरह किसी विषय के वरिष्ठ अध्यापक का पद रिक्त नहीं होने पर विद्यार्थी मित्र को तृतीय श्रेणी अध्यापक के उपलब्ध रिक्त पद पर लगाया जा सकता है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने इसे कर्मचारी वर्ग की जीत बताया और इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद महेश जोशी को धन्यवाद दिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें