महिलाओं में बढ़ रहा रोमनी का समर्थन
वाशिंगटन।
महिलाओं में बढ़ रहे समर्थन के चलते रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार मिट रोमनी अब सम्भावित मतदाताओं में राष्ट्रपति बराक ओबामा से चार बिंदु आगे हो गए हैं। यह जानकारी एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है।
सम्भावित महिला मतदाताओं में रोमनी अब ओबामा से एक बिंदु पीछे रह गए हैं। रोमनी को 48 प्रतिशत तथा ओबामा को 49 प्रतिशत महिला मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है। जबकि पुरूषों में रोमनी आठ बिंदु से आगे बने हुए हैं।
महिलाओं के लिए लड़ाई, मंगलवार रात राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस में दिए जाने वाले संदेश और अंतिम 21 दिनों के दौरान उम्मीदवारों द्वारा टीवी पर दिए जाने वाले विज्ञापनों के संदेश को परिभाषित करने में मददगार होगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें