बीएसएफ के अधिकारी ने की आत्महत्या
रामगढ़
रामगढ़ कस्बे में स्थित 62वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय परिसर में अपनी पत्नी के साथ रह रहे एक अधिकारी ने अपने आवास पर सोमवार रात्रि आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार 62वीं वाहिनी में कार्यरत उपनिरीक्षक मनोज कुमार स्वामी निवासी भादरा हनुमानगढ़ ने सोमवार रात्रि करीब 8 बजे भारी मात्रा में दवा खा ली। दवा के अधिक सेवन के कारण वह अचेत हो गया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बल के स्वास्थ्य केन्द्र में जांच की। देर रात करीब 11 बजे उसे जिला मुख्यालय स्थित जवाहर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें