न्यूड फोटोशूट से सुर्खियों में निशा 
मुंबई। सेक्सी मॉडल और अभिनेत्री निशा उर्फ अमीषा यादव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनके न्यूड फोटोशूट ने उन्हें खासी पब्लिसिटी दिलाई है।वे इससे पहले एक फिल्मकार पर खुद को परेशान करने का आरोप लगाकर चर्चा का केन्द्र बनी थीं। निशा का न्यूट फोटो शूट करने के पीछे कारण बना मुंबई में नालों की सफाई का ना होना। हालांकि कुछ लोग इसे निशा का महज पब्लिसिटी स्टंट मान कर यह कहने से गुरेज नहीं कर रहे हैं कि उनकी जल्द ही एक तमिल फिल्म पर्दे पर आने वाली है, यह सब उसी की खातिर किया जा रहा हैनिशा ने न्यूड फोटो शूट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि मानसून से पहले मुंबई के नालों की सफाई होनी चाहिए। वे नाले की सफाई के लिए इस बार खास अभियान चला रहीं हैं। उनकों भरोसा है कि उनके अभियान का असर जरूर पड़ेगा और बारिश से पहले नाले की सफाई हो जाने से आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
मालूम हो कि मुंबई में नालों की सफाई नहीं होने से बारिश में हर साल बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। हर साल 10 से 12 करोड़ रूपए सफाई पर खर्च किए जाते हैं लेकिन कोई खास फायदा नहीं दिखता।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top