बहू को नहीं जाने दिया राज्यसभा 
india newsमुंबई। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने सचिन तेंदुलकर को राज्यसभा के लिए मनोनित किए जाने पर कहा था कि उनकी एक रिश्तेदार ने राज्यसभा में भेजने की सिफारिश की थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि राज्यसभा में क्या करोगे। ठाकरे ने उस वक्त रिश्तेदार के बारे में जानकारी नहीं दी थी लेकिन अब पता चला है कि ठाकरे ने अपनी बहू स्मिता ठाकरे को राज्यसभा में भेजे जाने से इनकार किया था। खुद स्मिता ने बताया है कि उन्होंने राज्यसभा में जाने की इच्छा जाहिर की थी। स्मिता ने बताया कि वह मनोरंज इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए राज्यसभा जाना चाहती थी। पायरेसी रोकना उनकी प्राथमिकता में है। वह राज्यसभा में जाती तो इस मुद्दे को उठाती। उन्होंने शिवसेना के समक्ष राज्यसभा में जाने के लिए प्रस्ताव रखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। स्मिता ने कहा कि वह न तो शिवसेना से जुड़ी है और न ही कांग्रेस में शामिल होगी। कुछ वक्त पहले स्मिता ने कांग्रेस में जाने के संकेत दिए थे। उस वक्त बहुत हंगामा हुआ था। स्मिता ठाकरे फिल्में बनाती है। वह इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोडयूसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top