पुलिस ने सांसद को बाल खींचकर घसीटा!
नई दिल्ली। कुछ दिन पहले दिल्ली में एक सांसद के शव को लावारिस बताने का मामला सामने आया था अब गुजरात पुलिस पर कांग्रेसी सांसद से बदसलूकी का आरोप लगा है। गुजरात के दाहोज जिले से सांसद प्रभा किशोर ने बुधवार को लोकसभा में आपबीती सुनाई।अपने साथ हुई बदसलूकी की जानकारी देते वक्त सांसद रोने लगी। प्रभा किशोर ने बताया कि गुजरात दिवस के मौके पर उनको एक सरकारी कार्यक्रम में जाना था लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने उनके बाल खींचे और घसीटा। जब प्रभा किशोर अपनी बात कह रही थी तभी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास भी उनके समर्थन में उतर आई। गिरिजा व्यास ने कहा कि गुजरात में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जब सांसद के साथ ऎसी हरकत हो सकती है तो आम महिला के साथ क्या होता होगा?
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें