3 माह बाद भी नहीं मिली एफबीआई रिपोर्ट 
जयपुर। 
एएनएम भंवरी देवी मामले में सीबीआई की पूरी उम्मीद अब एफबीआई की ओर से मिलने वाली एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी हुई है। करीब तीन माह बाद भी एफबीआई की रिपोर्ट नहीं मिलने पर सीबीआई के निदेशक ने दिल्ली स्थित अमरीकी एंबेसी से संपर्क साधा है। 
सूत्रों के मुताबिक,सीबीआई के डायरेक्टर ने एंबेसी के अघिकारियों से बातचीत कर भंवरीदेवी प्रकरण में एफबीआई से शीघ्र रिपोर्ट दिलवाने का आग्रह भी किया है। सीबीआई के संयुक्त निदेशक आरपी अग्रवाल ने बताया कि एफबीआई रिपोर्ट का इंतजार है। सीबीआई दिल्ली स्थित अमरीकी एंबेसी से भी लागातार संपर्क में है। 
आठ माह में जोड़ी कड़ी से कड़ी
गत वष्ाü सितंबर में एएनएम भंवरी देवी को अगवा किया गया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई और शव को जोधपुर जिले के जालोड़ा गांव के पास जला दिया गया। भंवरी के अवशेषों को नहर में बहा दिया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सीबीआई ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इंदिरा गांधी नहर को खंगाला। 
इस अभियान में सीबीआई ने अधजली हडि्डयों के कुछ टुकड़े बरामद करने का दावा किया था। सीबीआई नहर से बरामद अधजली हडि्डयों के टुकड़े से काफी उम्मीद लगाए बैठी है। फिलहाल ये टुकड़े एफबीआई के पास हैं। बताया जाता है कि सीबीआई ने नहर से बरामद हडि्डयों की डीएनए जांच के लिए भंवरी देवी और उसके बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट भी एफबीआई के पास भेजी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top