गहलोत से मिलते ही नरम पड़े बैंसला 
home newsजयपुर। गुर्जर आरक्षण मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री जितेन्द्र सिंह से मुलाकात के दौरान सख्त रूख दिखाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के दौरान नरम पड़ गए। बैंसला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि सरकार चार महीने में हाईकोर्ट के निर्देशों की अनुपालना कराएं। बैंसला ने कहा कि अगर चार महीने में हाईकोर्ट के निर्देशों की अनुपालना नहीं हुई तो गुर्जर फिर से आंदोलन की राह पर चल पड़ेंगे। 
बैंसला बुधवार सुबह 11 बजे ऊर्जा मंत्री जितेंद्र सिंह के निवास पहुंचे। इस दौरान समाज से जुड़े कई लोग भी मौजूद थे। इस दौरान गुर्जर समाज के नेताओं का रूख काफी सख्त दिखा। इन नेताओं ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समझौते पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन होना तय है। सिंह ने गुर्जर नेताओं से अपील की कि पूर्व में किए गए समझौतों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर ही कोई कदम उठाएं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top