मुम्बई। शमिता शेट्टी बहन शिल्पा के लिए बेबी शावर होस्ट करेंगी। यह फंक्शन 3 मई को कुंद्रा रेसिडेंस में होगा। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी प्रेगनेंट हैं और उनका नौंवा महीना चल रहा है। सूत्रों के अनुसार शिल्पा के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज होगा जो शमिता उन्हें देंगी। शमिता ने इस बेबी शावर के लिए हर एक चीज का इंतजाम खुद किया है।इस फंक्शन में शिल्पा के क्लोज फ्रेंड्स मान्यता दत्त, कृषिका लूला और रवीना टंडन को भी बुलाया गया है। इस फंक्शन में पुरूषों को शामिल नहीं किया गया है। यह सिर्फ लेडीज पार्टी है। इस पार्टी का थीम है पिंक और ब्ल्यू साथ में कैंडल्स और फूलों का भी इंजताम किया गया है। शमिता ने बताया कि यह पार्टी शिल्पा के लिए एक सरप्राइज है और इसके लिए वे काफी रिसर्च कर रही हैं। इस पार्टी में शिल्पा को राजकुमारी की तरह ट्रीट किया जाएगा ताकि वे स्पेशल फील कर सकें।
Home
»
»Unlabelled
» शिल्पा शेट्टी का बेबी शावर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें