गहलोत सादगी से मनाएंगे जन्मदिन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार को अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगे। गहलोत से सुबह साढ़े 9 बजे सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर अधिकारी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 10 बजे आमजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे। इधर, मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं की ओर से कई कार्यक्रम रखे गए हैं।शिक्षा की दशा और दिशा पर संगोष्ठी प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से सभी संभाग मुख्यालयों पर 'राजस्थानमें शिक्षा की दशा एवं दिशा' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जयपुर में प्रेस क्लब में शाम 4 बजे होगी।
गहलोत के जन्मदिन से मानसरोवर स्थित के.सी. मुंजाल मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेन्टर में डायबिटीज, ब्लड, यूरीन जैसी 150 तरह की जांचें गुरूवार से सरकारी दरों पर होंगी। सेंटर के निदेशक व प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ईश मुंजाल ने बताया, ये दरें एसएमएस अस्पताल की जांच दरों के समान होंगी। जांचों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। सेंटर में शुल्क भी तभी बढ़ेगा जब सरकार की ओर से कोई शुल्क बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नि:शुल्क दवा योजना से प्रेरित होकर यह निर्णय किया गया है।
नि:शक्तों को भोजन
कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से सी-स्कीम स्थित मदर टेरेसा होम में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके बाद होम में रहने वाले अनाथ व नि:शक्तों को भोजन कराया जाएगा। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से सीतापुरा स्थित आरएल स्वर्णकार ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर, गोषी होगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल मे, संजय शिक्षा समिति की ओर से सीतापुरा स्थित अपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर लगेगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें