चितलवाना। नर्मदा नहर से जुड़ी महत्वकांक्षी सांचौर लिफ्ट केनाल में पानी आने की आस लगाए किसान इंतजार कर थक गए, लेकिन अब तलक इसमें पानी नहीं आया। तो दूसरी तरफ घटिया निर्माण के चलते केनाल जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। इधर, किसानों की शिकायत के बाद विभाग ने लीपापोती के लिए पेंचिंग शुरू की है। नर्मदा नहर की वितिरिकाओं व उप वितिरिकाओं में पानी का बहाव अब तक नहीं हो पाया है, लेकिन इनके टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। केनाल में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। इससे लोगों में रोष है।
लीपापोती में लगा विभाग
सांचौर लिफ्ट केनाल सहित माइनर व सब माइनरों के निर्माण में घटिया सामग्री के निर्माण को लेकर शिकायत के बाद विभाग ने पेचिंग शुरू की है। जिसमें विभागीय अघिकारी लीपापोती कर रहे हैं।
घटिया सामग्री से बिखरी
सांचौर लिफ्ट केनाल में घटिया सामग्री को लेकर कई बार विभाग को शिकायत की हैं। नहर में पानी आने से पहले दरारे पड़ गई हैं।
-भगवानाराम माली, किसान नेता
विभाग उदासीन
विभागीय उदासीनता के कारण नहर टूट रही है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा हे।
-रतनाराम गोदारा, ग्रामीण
अब अच्छी बन रही नहर
बारिश से नहर टूटने पर पेंचिंग करवाई जा रही है। अब नहर अच्छी बन रही हैं।
-डी.के. जोशी, गुणवत्ता नियंत्रक अघिशासी अभियन्ता, नर्मदा नहर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें