पारा मे आया उबाल
बाड़मेर।
सुबह दिन शुरू होते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देती है। दोपहर में तेज धूप चुभने लगी है और इसके चलते गर्मी का अहसास अघिक होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अघिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे गर्मी का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। सुबह लोग जल्दी उठकर घूमने निकल जाते हैं। दोपहर के समय सड़कों पर अपेक्षाकृत लोगों की भीड़ कम होने लगी है वहीं देर शाम तक दुकानें खुली रहने लगी है।
अघिकांश लोग दोपहर से पहले अपने जरूरी काम निपटा लेते हैं। गर्मी के कारण इन दिनों शहर में आमजन धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग सिर पर हेट और केप लगाकर घूमते देखे जा सकते हैं। वहीं गर्मी से बचने के लिए महिलाएं और युवतियां सिर व मुंह पर कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकलती है। उधर, गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया है और उनका खान-पान भी बदल गया है। घरों में भी मौसम के अनुसार खाना बनने लगा है। बाजारों में ज्यूस और शीतल पेय के साथ आइसक्रीम की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ गई है। घरों में लस्सी और छाछ का प्रयोग शुरू हो गया है।
शिव . दो दिनों से पड़ रही गर्मी व लू के दौर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते कुछ दिनों से शुरू हुआ लू का दौर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार सुबह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था। दोपहर में सूर्य की किरणें आग उगलने लगी तथा सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों में आराम करना पसंद किया। दिनभर शीतल पेय पदार्थो की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें