कौन बनेगा राष्ट्रपति? 
नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रोज नए नाम उछाले जा रहे हैं। इस पद की दौड़ में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और राज्यसभा के पूर्व उप सभापति के. रहमान खान का नाम सामने आया है। 
सपा का नया दांव
सपा नेता कमाल फारूकी ने कहा कि हामिद अंसारी, के. रहमान खान और एसवाई कुरैशी तीनों ही योग्य हैं। सपा, बसपा और तृणमूल के बीच किसी एक पर सहमति बन सकती है, लेकिन यह फैसला संप्रग से अलग नहीं होगा। 
वाम की 4 को बैठक
वाम दलों को प्रणव और अंसारी के नाम पर आपत्ति नहीं है, लेकिन उनका अंतिम फैसला 4 मई को होने वाली बैठक के बाद सामने आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक वाम दलों ने कलाम के नाम पर असहमति जता दी है।
कलाम पर राजग में फूट
कलाम के नाम पर मंगलवार को राजग में अलग सुर सुनाई दिए। राजग संयोजक व जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए अब तक राजग में किसी नाम पर चर्चा नहीं हुई है। यादव ने कहा कि उनकी पार्टी प्रणव और अंसारी की उम्मीदवारी के खिलाफ भी भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। यादव के बयान के बाद भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि कलाम को समर्थन सिर्फ भाजपा की राय है। अंतिम निर्णय सहयोगी दलों की बैठक में होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top