युवाओं का हाथ थामेगी कांग्रेस 

जयपुर।
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए कागे्रस पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया है। इसी सदस्यता अभियान में संगठन ने एक प्रयोग किया है। बूथ स्तर और उससे नीचे के संगठन को मजूबत बनाने के लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर कमेटियां बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी की योजना है कि 1900 कमेटियों का गठन करके कम से कम 10 हजार लोगों को पदाधिकारी बनाते हए सीधे तौर पर पार्टी से जोड़ लिया जाए। जयपुर शहर में 16 ब्लॉक में 77 वार्ड बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले पीसीसी चीफ चंद्रभान और सीएम ने प्रदेश भर में सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। करीब छह महीने से भी ज्यादा चलने वाले इस अभियान में 77 वार्ड में वार्ड स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही वार्ड स्तर के नीचे बूथ स्तर पर बूथ कमेटियां बननी हैं। शहर के कुछ ब्लॉक जैसे विद्याधर नगर, मालवीय नगर आदि में बूथ कमेटियों के बारे में भी काम तेजी से चल रहा है। इन बूथाें से पांच ऎसे युवाओं को जोड़ने की तैयारी है, जो अपने बूथ में बेहद सक्रिय हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top