मतदान निमंत्रण पर्ची आपके घर आएगी 
जयपुर।
इस बार चुनाव आयोग मतदान के लिए आपके घर निमंत्रण पर्ची भेजेगा। इसमें आपका नाम, क्रमांक, मतदान केन्द्र और बूथ नम्बर की जानकारी होगी। प्रदेश में पहली बार आयोग यह व्यवस्था अपना रहा है। यह पर्ची मतदान से पहले बीएलओ घर-घर बांटेंगे। इसमें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश होगा।
पर्ची खोने पर मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी से भी ली जा सकती है। बुधवार को राजस्थान दौरे पर आए निर्वाचन आयोग के उप मुख्य चुनाव आयुक्त सुधीर त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने जिला कलक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मतदाता को पर्ची भेजने के लिए राजनीतिक दल भी स्वतंत्र हैं।

इस बार पैनी नजर
चुनाव खर्च और पेड न्यूज निगरानी के लिए विशेष्ा दल। मीडिया सर्टिफिकेट कमेटी भी, जो पेड न्यूज पर नोटिस देगी। 
प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग टीम। इसमें आयकर, बिक्रीकर, आबकारी, वित्त सहित अन्य के अधिकारी। 
उम्मीदवार को चुनाव खर्च के लिए बैंक में अलग से खाता। प्रत्येक उम्मीदवार
का रजिस्टर। आयोग की सूची के आधार पर खर्चे का आकलन होगा।

99प्रतिशत को पहचान पत्र 
त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान में मतदाता सूची का काम 99 फीसदी पर पहुंच गया है। चुनाव तक शत-प्रतिशत मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बनाने को कहा है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top