सांसद सचिन के सम्मान पर सांसद के सवाल 

मेलबोर्न। एक आस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ ने प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के सचिन तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। 
फैडरल इंडीपेंडेंट सांसद रॉब ओकशॉट ने कहा कि यह विशेष सम्मान राजनीतिक फायदा उठाने के लिए नहीं दिया जाना चाहिए। 
मैं सचिन और क्रिकेट दोनों को प्यार करता हूं लेकिन मैं राजनीतिक फायदे के लिए ऎसे कदमों की निंदा करता हूं। सचिन निश्चिय ही ऎसे सम्मान के हकदार हैं लेकिन इसके लिए कोई अंतर-देशीय सम्मान की स्थापना की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने सचिन मंगलवार को यह सम्मान देने की घोषणा की थी। गिलार्ड तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गिलार्ड ने कहा था कि ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया बड़ा सम्मान है यह उसे दिया जाता है जो आस्ट्रेलिया का नागरिक न हो।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top