अब "जब तक है जान","सन ऑफ सरदार" पर नजरें
मुम्बई।
दिवाली के मौके पर जहां ताश खेलने वाले अपनी हार और जीत को दिवाली की रात ही भुला देते हैं वहीं बॉलीवुड में लगाई गई बेट कुछ अलग ही तरह की होती है। खासकर तब जब टक्कर दो बड़े स्टार्स के बीच की हो। इस बार दीवाली पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अब कौन सी फिल्म कितना बिजनेस कर पाती है इसका निर्णय तो कुछ हफ्तों बाद ही सामने आएगा।
गौरतलब है कि अजय देवगन की पिछली तीन फिल्में 100 करोड़ क्लब का हीस्सा बन चुकी हैं और इस फिल्म में वे पारिवारिक कॉमेडी में नजर आएंगे वहीं दूसरी ओर शाहरूख अपने फेवरेट रोमैंटिक अवतार में दिखाई देंगे। अब प्रश्न यह उठता है कि क्या त्योहार के मौसम में दोनों फिल्में अपना इष्टतम व्यापार कर पाएंगी? इसका निर्णय फिल्म के ओपनिंग पांच दिनों में किए गए व्यापार के दम पर किया जाएगा।
एए फिल्म्स के वेटरन डिस्टीब्यूटर कुंदन थडानी का कहना है कि चाहे त्योहार का सीजन हो या न हो दो बड़ी फिल्मों को एक ही दिन रिलीज नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ऎसे में दोनों फिल्मों के व्यापार पर असर पड़ता है। व्यापार मल्टीप्लेक्सेज और सिंगल स्क्रीन्स के बीच बंट जाता है। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि इन दोनों फिल्मों को कितने शोज मिलते हैं।
थडानी का कहना है कि 2006 में एसआरके की "डॉन" सलमान खान की "जान-ए-मन" के साथ रिलीज हुई थी और इसका असर दोनों फिल्मों के बिजनेस पर पड़ा था। धर्मा प्रोडक्शन्स के सीओओ अपूर्वा मेहता का कहना है कि कम चाहे ज्यादा व्यापार पर असर तो पड़ता ही है। दोनों फिल्मों के बिजनेस पर सिंगल स्क्रीन्स बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। सिंगल स्क्रीन्स में कौन सी फिल्म रिलीज हो रही है इस बात का असर फिल्म की बिजनेस पर पड़ता है।
सिनेमा ओनर्स एंड एग्जिबिटर्स एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष राम विधानी कहते हैं कि निर्माताओं को अपनी फिल्में रिलीज करने में करीब एक हफ्ते का अंतर रखना चाहिए विशेष रूप से बड़ी फिल्मों के रिलीज पर इस अंतर को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें