बालोतरा छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह में हंगामा 

बालोतरा

शहर के एमबीआर कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान बुधवार को कांग्रेस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान मंच पूरी तरह से राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, मगर पुलिस की मौजूदगी से मामला शांत हो गया। विवाद तब शुरू हुआ जब पचपदरा विधायक ने अपने भाषण में भाजपा शासनकालपर निशाना साधा। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए और विधायक से माइक छीनने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मौजूद बाड़मेर-जैसलमेर सांसद हरीश चौधरी दोनों पक्षों को समझाते रहे। 
एमबीआर कॉलेज के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में पहले एबीवीपी के छात्र नेताओं ने भाषण दिया। उनके बाद कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत को बुलाने पर वे पहले से ही खफा थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा-'विवेकानंद और भगतसिंह जैसे क्रांतिकारी तो सारे जग के लिए महान है, लेकिन महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरु जैसे नेता कांग्रेस ने दिए हैं, जिनकी बदौलत देश की तरक्की हुई है।' कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने विधायक के इस वक्तव्य को बीच में ही रोकते हुए माइक छीन लिया और नारेबाजी के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। 



यह था मामला 
कॉलेज में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में सांसद हरीश चौधरी बतौर मुख्य अतिथि व विधायक मदन प्रजापत अध्यक्ष के तौर पर शामिल हुए थे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी चौहान, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित व अन्य विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में जब जोगेंद्रसिंह ने कहा-'राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग की भूमिका अहम है और युवा स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर आगे बढ़े।' इसके बाद जब विधायक प्रजापत की बारी आई तो उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों को निर्वाचन की बधाई देने के बाद जोगेंद्रसिंह पर निशाना साधते हुए यह कह दिया कि 'आप सांप्रदायिकता फैलाने वाली बात कह रहे थे।' विधायक के ऐसा कहने पर एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित ने आपत्ति जताते हुए पहले तो सांसद चौधरी को बताया। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने सीधे ही प्रजापत के आगे से माइक छीन लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित छात्र भी भड़क गए। 

विधायक ने किया क्रांतिकारियों का अपमान 
॥'मैंने केवल भारतीय संस्कृति को विश्व में श्रेष्ठ बताने के साथ ही युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद व अन्य क्रांतिकारियों की ओर से देश हित में किए गए कार्यों को बताया था, लेकिन विधायक महोदय अपने संबोधन के दौरान एकाएक तैश में आ गए और क्रांतिकारियों का अपमान कर दिया।'ञ्ज 

जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रदेश मंत्री, एबीवीपी 

मैने ऐसा कुछ नहीं कहा 
॥'मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। कार्यक्रम में मैं सांसद व पालिकाध्यक्ष अतिथि थे। संचालक ने मुझसे पहले एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को मंच दे दिया। उन्होंने सांप्रदायिकता फैलाने की बात कहते हुए यह कहा कि भारत में अ से अकबर और ग से गधा पढ़ाया जा रहा है। हिंदू-मुस्लिम विचारधारा के खिलाफ जब बोला गया तो मैंने कहा कि विवेकानंद और भगतसिंह तो सबके लिए आदर्श है, लेकिन गांधी और नेहरु ने देश के लिए सही मायनों में प्रयास किए।ञ्जञ्ज 
मदन प्रजापत, विधायक पचपदरा 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top