बैंड मालिक ने किया बेटी का सौदा
कोटा।
मध्यस्थ बना निगम कर्मचारी 'बाबा'
वहां पूजा करीब सालभर रही, उसके बाद राम सिंह उसे वहां से ले आया। इसी साल फरवरी में पूजा का विवाह ब्यावर निवासी विनोद शर्मा से कर दिया। उससे भी 50 हजार रूपए ले लिए। तीन दिन पहले उसे ब्यावर से भी ले आया। इस मामले में गिर्राज ने अप्रेल में प्रकरण दर्ज कराया था। हाल ही में जब वह ब्यावर से भी उसे ले आया तो वहां के लोग भी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जांच के बाद राम सिंह, पूजा व दोनों शादियों में अहम भूमिका में रहे नगर निगम के विद्युत अनुभाग में कार्यरत लाइनमैन जाहिद उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। युवती की मां गीता फरार है।
रैगर से शर्मा और राजपूत बना
पुलिस के मुताबिक राम सिंह जाति से रैगर है। उसने पहला विवाह तो खुद को रैगर बताकर ही किया, जबकि दूसरा विवाह राम शर्मा बताकर किया। जांच में सामने आया कि कोटड़ी में एक दुकान का एग्रीमेंट उसने बतौर राम सिंह राजपूत कर रखा है। वह बैंड पार्टी का मालिक है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें