संगमा को झटका, प्रणब का पर्चा मंजूर
नई दिल्ली।
राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी का नामांकन पत्र मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव वी के अग्निहोत्री ने प्रणब के नामांकन पत्र पर पीए संगमा की तरफ से उठाई गई आपत्तियों को दरकिनार करते हुए नामांकन को सही करार दिया। संगमा का पर्चा भी मंजूर कर लिया गया है। अब प्रणब और संगमा के बीच राष्ट्रपति पद को लेकर मुकाबला होगा।
इससे पहले संगमा की तरफ से उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों पर आयोग के समक्ष जवाब पेश किया। निर्वाचन अघिकारी ने दोपहर 3 बजे दोनों पक्षों को सुना तथा बाद में अपना निर्णय सुनाया।
तीन सांसद खो चुके पद
लाभ के पद के चलते सोनिया गांधी, जया बच्चन और झारखंड के नेता शिबू सोरेन को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें