जसवंत सिंह और सुभाष महरिया भाजपा से निष्कासित
जयपुर।  
भारतीय जनता पार्टी ने बागी होकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे जसवंत सिंह और सुभाष महरिया को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात यह कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश इकाई को इसका फैक्स भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्रवाई की पुष्टि कर दी है। 
जसवंत सिंह बाड़मेर से और महरिया सीकर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने बाड़मेर से कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को और सीकर में सुमेधानंद को प्रत्याशी बनाया है। 
जसवंत ने बाड़मेर से अपना आखिरी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व उन्हें बाड़मेर से चुनाव लड़वाने के लिए राजी नहीं था। इसी वजह से टिकट नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर जसवंत ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भर दिया। 
वहीं, सुभाष्ा महरिया सुमेधानंद को टिकट दिए जाने से नाराज थे और खुद को टिकट को न दिए जाने पर निर्दलीय नामांकन भरा है। पार्टी ने सर्वे में सुमेधानंद को पहली पसंद बताकर महरिया को टिकट देने से इन्कार कर दिया था। महरिया 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उतरे थे, लेकिन चुनाव हार गए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top