हरियाणा में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जड़ा थप्पड़हरियाणा में अरविंद केजरीवाल को जड़ा थप्पड़

    चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में चुनावी रैली करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर एक युवक ने हमला कर दिया। केजरीवाल शुक्रवार को शहर में चुनावी रैली कर रहे थे। तभी एक युवक उनके पास और उनकी गर्दन पर एक मुक्का जड़ दिया। हमलावर को तुरंत ही आप कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।

    घटना के बाद केजरीवाल ने टि्वट किया कि "हालही में किसी ने मेरी गर्दन पर तेजी से हमला कर दिया। हमें उनके ऎसी ही हिंसक घटनाओं की आशा थी। ऎसी घटनाओं से उनका चरित्र और निराशा सामने आती है।" इसके बाद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दूसरा टि्वट किया कि "हमें हिंसा का सहारा नहीं लेना है। अगर हम भी हिंसक हो गए तो हमारा आंदोलन खत्म हो जाएगा। अगर कोई भी हमे निशाना बनाता है यहां तक कि मुझे भी तो हमें उनसे अच्छे से पेश आना चाहिए।"

    पुलिस का कहना है कि हमलावर आप पार्टी से नाराज कोई समर्थक हो सकता है। जिसे पार्टी ने अगले महीने चुनाव लड़ने के लिए टिकट न दी हो।

    0 comments:

    एक टिप्पणी भेजें

     
    HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
    Top