पेट्रोल 1.15 रूपए सस्ता, डीजल 50 पैसे महंगापेट्रोल 1.15 रूपए सस्ता, डीजल 50 पैसे महंगा
नई दिल्ली। 
तेल कंपनियों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल की कीमत में 1.15 रूपए की कमी की है लेकिन डीजल की कीमत पचास पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी।
पेट्रोल की कीमत में पिछले एक माह में दूसरी बार कमी की गई है। इससे पहले 30 सितंबर को पेट्रोल की कीमत में 3.05 रूपए की कमी की गई थी। पिछले पांच वर्ष में पहली बार पेट्रोल के दाम में यह सर्वाधिक कटौती थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में कर मिलाकर कुल 1.38 पैसे प्रतिलीटर की कमी आएगी। राजधानी में पेट्रोल 72 रूपए 40 पैसे से घटकर 71 रूपए 02 पैसे रह जाएगा। 

चार बड़े महानगरों में पेट्रोल- डीजल के नए दाम इस प्रकार होंगे -

पेट्रोल (प्रति लीटर - रूपए में), वर्तमान कीमत - नई कीमत
दिल्ली: 72.40 ........... 71.02
कोलकाता: 79.51........... 78.07
मुंबई: 79.49........... 78.04
चेन्नई: 75.68 .......... 74.22


डीजल -
दिल्ली: 52.54........... 53.10
कोलकाता: 56.90 ......... 57.49
मुंबई: 59.46 .......... 60.08
चेन्नई: 56.01.......... 51.61

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top