बालोतरा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
बाड़मेर
राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के बालोतरा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हो रही वाहन चोरी की घटनायो के बाद पुलिस थाना बालोतरा को सफलता हाथ लगते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। चोर ने करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने एक मोटर साईकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंघला के निर्देशानुसार कस्बा बालोतरा में हो रही चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध चोर व नकबजन की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा व वृताधिकारी बालोतरा के निर्देशन में थानाधिकारी गौरव अमरावत के नेतृत्व में स0उ0नि0 शेराराम , कानि0 सुखदेव भादु, राकेश कुमार, इन्द्रसिंह, विद्याधर, सुरेन्द्र, चेतनराम, हरिशंकर व कम्प्यूटर ओपरेटर उदयसिंह की गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर संदिग्ध वाहन चोर व नकबजनों पर निगरानी रखते हुए शातिर वाहन चोर भागीरथराम पुत्र कानाराम जाति माली निवासी बालेसर सता, पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण को दस्तयाब कर गहनतापूर्वक पुछताछ की गई तो मुलजिम भागीरथराम द्वारा कस्बा बालोतरा, बाड़मेर व जालोर से कुल 07 मोटरसाईकिल व 01 बोलेरो कैम्पर लाईफ स्टाईल चुराना स्वीकार करने पर मुलजिम भागीरथराम की निशादेही से अब तक से 01 मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है तथा मुलजिम भागीरथराम से गहनतापूर्वक पुछताछ की जाकर अन्य शरीक मुलजिमानों की गिरफ्तारी एवं शेष वाहनों की बरामदगी शीघ्र ही की जावेगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें