बीकानेर में बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूटा, एक की मौत
बीकानेर।
सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कराई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश ने खुद को घिरा पाकर कनपटी पर पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
लूणकरणसर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कार में सवार चार बदमाशों ने तड़के करीब 5:50 बजे बीकानेर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प पर 500 रूपए का तेल भरवाया।
बाद में कार से उतरे दो बदमाशों ने पेट्रोलपम्प के कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल रख कर 80 हजार रूपए छीन लिए और सूरतगढ़ की ओर भाग छूटे।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पेट्रोलपम्प से रवाना होते ही थाने को सूचना मिलने पर पुलिस हरकत और नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने इस मामले में संदीप, गगनदीप और रॉबिन नाम के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से तीन पिस्टल, 17 कारतूस, एक भरी मैगजीन और 28 हजार रूपए कैश बरामद हुआ है। एक अन्य बदमाश मंजोत की खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें