बीकानेर में देश की पहली जैतून तेल रिफाइनरी का लोकार्पण
लूनकरणसर/बीकानेर।
जैतून तेल की देश की पहली रिफाइनरी का शुक्रवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में राजस्थान काफी पीछे चला गया है जिसे विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा कर हमें नया राजस्थान बनाना है। उन्होंने कहा कि लूनकरणसर में करीब छह हैक्टेयर में जैतून के 11 हजार पौधे लगे हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मरूस्थलीय इलाके के किसान अधिकाधिक रकबे में जैतून की खेती करें ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आए। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लगाई गई बीज और औजार प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें