पीएम मोदी पहुंचे अस्पताल, पूछा जसवंत का हाल
नई दिल्ली।
सिंह को परिवार के सदस्य गुरूवार रात अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए थे। डाक्टरों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट लगी हैं और इस वजह से सिर में खून के थक्के जम जाने के कारण उनका आपरेशन किया गया है।
मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शनिवार को अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मोदी ने शुक्रवार को ही फोन करके उनके बेटे मानवेंद्र सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। अमरीकी रक्षा मंत्री चक हेगेल ने पूर्व रक्षामंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि उन्होंने भारत और अमरीका के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें