वाड्रा के घोटालों की जांच कराएगी वसुंधरा सरकार
जयपुर
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वाड्रा की कंपनियों के नाम से राजस्थान में 2009 से 2012 तक करीब दो हजार एकड़ जमीन खरीदी गई। इसके बाद केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्थानों की घोषणा की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि सरकार की तरफ से वाड्रा को पहले ही जवाहर लाल नेहरू सोलर मिशन योजना और उसके संभावित स्थानों के बारे में बता दिया गया था। इससे उन्होंने किसानों से कम कीमतों पर जमीनें खरीदी और योजना घोषित होने के बाद महंगे दामों में बेच दी। राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ही बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल भी वाड्रा से जुड़े तथ्य एकत्रित करने में जुटे हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें