सोनिया रायबरेली से चौथी बार चुनावी मैदान में, भरा पर्चा
लखनऊ।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनावी मुकाबले का शंखनाद कर दिया है।
उन्होंने बुधवार को दोपहर में अपना नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिले से पूर्व सोनिया ने पूजा-अर्जना की और फिर कलक्टर ऑफिस पहुंची। उस समय उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी भी मौजूद थे।नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया ने कहा कि इस बार भी उनको जीत का भरोसा है।
भाजपा का कमजोर प्रतिद्वंद्वी
भाजपा ने सोनिया के खिलाफ अजय अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वह सपा छोड़कर कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। उनको सोनिया के खिलाफ कमजोर प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।
सपा ने रायबरेली से सोनिया के खिलाफ अपना कोई भी उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया है। इससे मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होना तय है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें