रामस्नेही संत रामनिवास महाराज की 30वीं बरसी महोत्सव मनाया
बाडमेर। 
स्थानीय राम चौक स्थित रामस्नेही रामद्वारा शाहपुरा पीठ के प्रांगण में रविवार को रामद्वारा के ब्रह्मलीन महंत संत रामनिवास महाराज की 30वीं बरसी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रामस्नेही भक्त राजाराम सर्राफ ने बताया कि रामस्नेही संत रामस्वरूप शास्त्री महाराज के सान्निध्य में ब्रह्मलीन संत रामनिवास शास्त्री महाराज की तीसवीं बरसी का कार्यक्रम रविवार को प्रात: दस बजे रामद्वारा प्रांगण में आयोजित हुआ। बरसी महोत्सव में बाहर से पधारे रामस्नेही संत रमताराम मण्डार, संत माणक महाराज व संत रामशरण जोधपुर, गोपालराम महाराज ब्यावर, संत क्षमाराम महाराज समदडी, संत निर्मलराम महाराज केलवा, संत उत्तमराम महाराज दिल्ली, संत निर्गुगणराम महाराज उदयपुर, संत मुमुक्षुराम सोजत, संत भजनाराम सिरोही, संत रामस्वरूप शास्त्री बाड़मेर का संत समागम हुआ। संतों द्वारा भक्तों को प्रवचन लाभ दिया गया। ब्रह्मलीन संत रामनिवास शास्त्री महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि दी गई। रामस्नेही संप्रदाय के आराध्य स्वामी रामचरण महाप्रभु की तस्वीर की आरती उतारी गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरित की गई। सर्राफ ने बताया कि ब्रह्मलीन संत की बरसी की पूर्व रात्रि शनिवार को देर रात तक जागरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक संत परमानंद व किशोर देवड़ा बालोतरा आदि संतों द्वारा गुरु महिमा, मीरा भक्ति, सतगुरु इत्यादि पर उम्दा भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को देर रात तक बांधे रखा। रामद्वारा के संत रामस्वरूप शास्त्री ने ब्रह्मलीन संत रामनिवास महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top