फेसबुक पर अपनी अश्लील फोटो देख चौंक गई छात्रा
रायबरेली।
एक बड़े घराने की युवती को उसकी बुआ ने ही बदनाम कर दिया। आरोपी बुआ ने युवती की अश्लील फोटो तैयार कर सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर अपलोड कर दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई। बीते गुरूवार को पीडिता की आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें