कार पलटने से चार की मौतकार पलटने से चार की मौत
जैसलमेर।
जैसलमेर से करीब छह किमी दूर मूलसागर मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे कार के अनियंत्रित होकर पलटी खाने से उसमे सवार चार जनो की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। मृतको मे दो छात्राएं हैं। पुलिस के अनुसार दिल्ली आईआईटी के कुछ विद्यार्थी सम घूमकर जैसलमेर आ रहे थे, इस दौरान कार मूलसागर के समीप सड़क मार्ग पर एकाएक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे के बाद कार में सवार लोगो का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलो को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर एंबुलेस 108 भी मौके पर पहुंची। हादसे मे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलो को जैसलमेर के जवाहर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने अर्चना कुमारी (20) पुत्री राधेश्याम मंडल निवासी बांसी, बिहार, दीक्षा गौतम (21) पुत्री भगवानसिंह गौतम निवासी यमुना विहार, दिल्ली और पल्लव अग्रवाल (21 ) निवासी महेन्द्रगढ़, जिला कोरिया, छत्तीसगढ़ को मृत घोषित किया गया। 

हादसे मे जतिन (25) पुत्र बलदेवकृष्ण निवासी पटियाला, पंजाब, वाहन चालक हनुमानसिंह (30) पुत्र पूनमसिंह निवासी सत्तो, जैसलमेर, मयंक गोयल (25) पुत्र लीलगिरी इंद्रानगर मेरठ और सची (22) पुत्री एस मित्तल निवासी चंडीगढ़ घायल हो गए। घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। मार्ग मे मयंक गोयल (25) पुत्र लीलगिरी इंद्रानगर मेरठ की मौत हो गई। शहर कोतवाल जेठाराम ने बताया कि पुलिस अधिकारियो की निगरानी मे तीन जनों के शव जोधपुर भिजवा दिए गए हैं, ताकि परिजनो को उन्हे जोधपुर मे ही सुपुर्द किया जा सके।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top