आसाराम केस: एक और गवाह पर तेजाब फेंका
अहमदाबाद।
अहमदाबाद के सूरत में आसाराम यौन शोषण मामले में एक और गवाह पर हमला किया गया। पुलिस उपाधीक्षक शोभा भुटाडा ने पत्रकारों से कहा कि बलात्कार के मामले में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ गवाह दिनेश चंदभाई पर समाजकंटकों ने वेसु क्षेत्र में तेजाब फेंक दिया।
इसके पूर्व नारायण साईं बलात्कार मामले में शिकायत कराने वाले महिला के पति पर गत माह हमला किया गया था। गौरतलब है, आसाराम एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में जेल में बंद है।
सूरत की दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। बड़ी बहन ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने अहमदाबाद के आश्रम में उसके साथ बलात्कार किया था। जबकि छोटी बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नारायण साईं ने सूरत के पास आश्रम में उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें