चुनाव आयोग 5 मार्च को करेगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
पूरे देश की निगाहें इस समय लोकसभा चुनाव की तारीखों के होने वाले ऐलान की ओर टिकी हुई हैं. अब सस्पेंस खत्म होने को ही है. चुनाव आयोग 5 मार्च (बुधवार) को सुबह साढ़े 10 बजे चुनाव और इस पूरी कवायद से जुड़ी अहम तारीखों का ऐलान करने जा रहा है.
गौरतलब है कि साल 2009 में लोकसभा के चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे. खैर, इस बार चुनाव की तारीखों को लेकर राजनीतिक दलों की टीका-टिप्पणी शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. 5 साल बाद एक बार फिर देश की जनता के सामने सुनहरा मौका है.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें