अशोक परनामी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
जयपुर।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद अशोक परनामी ने कहा, संघ खेमा हो या फिर संगठन अथवा सत्ता, कहीं गुटबाजी नहीं है।
सभी एक परिवार के सदस्य हैं। सब मिलकर काम करेंगे। सामंजस्य से काम करेंगे। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक परनामी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विश्वस्त माना जाता है और उनके संघ खेमे में अच्छे संबंध हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना मिलने के बाद परनामी सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर गए और गणेश जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे परनामी मंदिर गए। वहां से संघ और भाजपा कार्यालय पहुंचे। वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
पहली प्राथमिकता क्या होगी?
पार्टी की दी जिम्मेदारी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाऊंगा। पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मिशन 25 को पूरा करने के लिए पूरी टीम जुटेगी।
चुनाव से पहले कार्यकारिणी बनाएंगे?
कार्यकारिणी नई बनानी है या फिर पुरानी के साथ काम करना है, इस बारे में मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं के साथ बातचीत कर निर्णय किया जाएगा।
सत्ता-संगठन में समन्वय कैसे बनाएंगे?
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले ही कह चुकी हैं, यह ऎतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यकर्ताओं को सत्ता में पूरी भागीदारी मिलेगी। इसे और मजबूत करेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें