कांबली की हालत में सुधार,आज मिलेगी छुट्टी
मुंबई ।
कांबली को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जब कार ड्राइव करते समय उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तब से ही आईसीयू में रखा गया था। 42 साल के कांबली की एक साल पहले जुलाई 2012 में इसी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। डॉक्टरों ने उनके शरीर की दो बंद शिराओं को खोला था। हालांकि डॉक्टरों ने तब इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया था।
17 टेस्ट और 104 वनडे खेलने वाले कांबली अपनी खास लाइफस्टाइल और सचिन तेंदुलकर से दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। कांबली हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने भावात्मक होते हुए कहा कि सचिन ने अपने रिटायरमेंट के दौरान उनका जिR तक नहीं किया। सचिन ने उन्हें फेयरवेल पार्टी में भी नहीं बुलाया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें