अस्पताल से गायब हुई गर्भवती नाबालिग
जयपुर।
लालकोठी थाना इलाके के सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय से नाबालिग गर्भवती अपचारी किशोरी के लापता हो जाने पर हड़कंप मच गया। लापता किशोरी गांधी नगर बालिका गृह के सुधार गृह में अपहरण के मामले में पकड़े जाने के बाद से रह रही थी।
पिता ने ठुकराया
मथुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार अपहरण के मामले में गिरफ्तार किशोरी को न्यायलय के आदेश पर जमानत भी मिल गई थी, लेकिन उसके पिता ने उसे ठुकरा दिया। इस वष्ाü फरवरी महीने में उसे गांधी नगर बालिका गृह भेजा गया।
थी तांत्रिकों के संपर्क में
किशोरी को भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने गत वष्ाü मार्च महीने में सात वष्ाीüय बालिका पलक का अपहरण करने के मामले में पकड़ी गई थी। इस संबंध में पलक के नाना ने आरोपी किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच ने आरोपी किशोरी के तांत्रिकों से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई थी।
गर्भवती किशोरी के लापता होने के बारे में मुझे अधीक्षिका की ओर से सूचित नहीं किया गया है। बालिका अगर गर्भवती है तो इस बारे में अधीक्षिका से जानकारी ली जाएगी।
हर सहाय मीणा, अतिरिक्त निदेशक, सामाजिक न्याय व अघिकारिता विभाग
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें