छात्र की कनपटी पर गोली मारी
जयपुर।
ज्योति नगर थाना क्षेत्र स्थित लालकोठी में एक छात्र से मिलने उसके कमरे पर आए दो युवकों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसे गोली मार दी। हमलावर अलमारी में रखे 80 हजार रूपए भी लूट ले गए। गंभीर घायल छात्र एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। उसकी कनपटी में लगी गोली दूसरी तरफ जबड़े के ठीक नीचे गर्दन में फंस गई, जिसे सर्जरी कर निकाला गया।
नए ठिकाने का पता नहीं
जख्मी प्रदीप ने बयान दिया कि हमलावर गज्जू और अश्वनी उसी मकान के दूसरे कमरे में किराये से रहते थे। इसी दौरान उनसे दोस्ती हुई। दो महीने पहले गज्जू ने कमरा छोड़ दिया। उनके नए ठिकाने और मूल निवास का पता नहीं है। ऎसे में पुलिस मोबाइल नम्बर के आधार पर उनकी लोकेशन पता कर रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें